कोल: भुजपुरा में बच्चे को बचाने के प्रयास में ई-रिक्शा पलटा, चालक घायल, पैर टूटा
Koil, Aligarh | Apr 20, 2025 अलीगढ़ के थाना नगर कोतवाली इलाके के भुजपुरा क्षेत्र में बच्चे को बचाने का प्रयास करना ई-रिक्शा चालक को भारी पड़ गया। हादसे में ई-रिक्शा पलट गया और चालक ई रिक्शा में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया।चालक का पैर टूट गया ,घायल चालक को परिवार के लोगों के द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल मलखान सिंह रविवार की शाम करीब 4:00 बजे लाया गया।