सीएचसी पुखरायां में पीपीपी मॉडल पर डिजिटल एक्सरे किया जा रहा है। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे एक्सरे कराने आए मरीजों को एक एक्सरे फिल्म में चार मरीजों के एक्सरे कर फिल्म काटकर दी गई। जिससे जांच की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए है। डॉक्टर को एक्सरे देखने में दिक्कत हो रही है।