भोगनीपुर: पुखरायां में बाल दिवस पर स्कूलों में बाल मेले का आयोजन, याद किए गए भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू
पुखरायां में बाल दिवस पर दयानंद कन्या विधालय, राजरानी दुलीचंद इंटर कालेज समेत कई स्कूलों में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे बाल मेले का आयोजन किया गया। बच्चों ने बाल मेला में खाने पीने समेत अन्य स्टाल लगाए। शिक्षक व अभिभावकों ने स्टाल से खरीददारी कर बच्चों का उत्साह वर्धन किया। वही भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को याद किया गया।