भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र केे असेवा गांव निवासी सिद्धार्थ गुरुवार को रिश्तेदारी में अनंतापुर गांव गया था। वापस लौटते समय गुरुवार शाम करीब 4 बजे डोभा गांव के निकट बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। राहगीरों की मदद से घायल युवक को सीएचसी पुखरायां लाया गया। जहां पर घायल का उपचार किया गया है।