भोगनीपुर: भोगनीपुर ओवरब्रिज के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 2 लोग घायल, सीएचसी पुखरायां में किया गया उपचार
थाना कदौरा जालौन के चटेला गांव निवासी इलियास बेग ने बताया कि गांव के ही फैयाज के साथ बाइक से गुरुवार शाम करीब 5 बजे किसी कार्य के चलते पुखरायां जा रहे थे। रास्ते में भोगनीपुर ओवरब्रिज के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। राहगीरों की मदद से घायलों को सीएचसी पुखरायां लाया गया। जहां पर दोनों घायलों का उपचार किया गया है।