पुखरायां कस्बे के पटेल चौक स्थित केंद्रीय कार्यालय में बुधवार दोपहर करीब 2 बजे 15 नवंबर को होने वाले रन फॉर यूनिटी यात्रा तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। कैबिनेट मंत्री राकेश सचान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। रन फॉर यूनिटी अमरौधा कस्बे से शुरू होकर पटेल चौक पुखरायां पर समाप्त होगी। भाजपा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान मौजूद रही।