मोतिहारी: डीएम ने उप निर्वाचन पदाधिकारी के साथ ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण
मोतिहारी डीएम सौरभ जोरवाल के द्वारा उप निर्वाचन पदाधिकारी के साथ मोतिहारी स्थित ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस के चारों तरफ लगाए गए सीसीटीवी कैमरा की संख्या,उनकी स्थिति सहित सुरक्षा के सभी बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की गई। इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी को ईवीएम/वीवीपीएटी की सुरक्षा के लिए निर्देश दिए।