कुरूद: कुरूद में विधायक अजय चंद्राकार ने जनसंपर्क अभियान में विकास कार्यों का लोकार्पण किया
Kurud, Dhamtari | Jun 15, 2026 कुरूद विधायक अजय चंद्राकार ने पीएम मोदी के 12 वर्षों की सेवा के अवसर पर ग्राम सौंगा, अरौद एवं गिरौद में जनसंपर्क अभियान चलाया। क्षेत्रवासियों से बात की, समस्याएं सुनी और जनसमस्याओं का समाधान किया गया। साथ ही विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया गया।