सहारनपुर: सहारनपुर में चलती ट्रेन में किन्नर का हंगामा, यात्रियों से अभद्रता और मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, RPF जांच में जुटी
सहारनपुर में एक ट्रेन में हंगामे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो बुधवार व गुरुवार की मध्यरात्रि को ट्रेन संख्या 15904 चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ में साहारनपुर के पास होना बताया जा रहा है, जिसमें ट्रेन के अंदर एक किन्नर यात्रियों के साथ अभद्रता, गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करता नजर आ रहा है।