मैनपुरी: बेवर क्षेत्र में युवक की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
थाना क्षेत्र के ग्राम बरा निवासी दीपक कटियार पुत्र आत्माराम की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। वहीं घटना को सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज में लेकर गुरुवार की सुबह पोस्टमार्टम कराया है। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजनों ने गांव के ही व्यक्ति भारत सिंह पर शराब पिलाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। जिससे दीपक की मौत हो गई है।