बहराइच: चौक बाजार में नगर पालिका और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीम ने प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ चलाया अभियान
चौक बाजार सहित शहर में प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ बहराइच नगर पालिका परिषद और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीम ने विशेष अभियान चलाया। शनिवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया है कि अभियान के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच की गई और प्रतिबंधित पॉलिथीन जप्त की गई तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यापारियों पर जुर्माना लगाया गया है।