फतेहपुर: अन्दौली में 17 दिन पहले हुई चोरी का सदर कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा, चार शातिर चोर पकड़े, जेवरात और नगदी की बरामदगी
फ़तेहपुर जिले के राधानगर के अन्दौली रोड स्थित गुड्डू कुमार विश्कर्मा के यहां हुई चोरी का सदर कोतवाली पुलिस ने चार शातिर चोर को गिरफ्तार कर खुलासा किया। सदर कोतवाली पुलिस ने बताया कि पकड़े गए चारो शातिर चोरो के पास से नगदी सहित चोरी के जेवरात पार किये गए है। पकड़े गए चोरो में रिशु पासवान, दीपक, जगदीश सोनी और भास्कर सोनी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की है