बांसगांव: बांसगांव मऊ बुजुर्ग मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियां चोरी, राम-लक्ष्मण और सीता की प्रतिमाएं गायब, पुलिस जांच में जुटी
बांसगांव थाना क्षेत्र के मऊ बुजुर्ग गांव स्थित श्री रामा बाबा ब्रह्मस्थान मंदिर से अष्टधातु की भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता की मूर्तियां चोरी हो गईं। यह घटना सोमवार सुबह सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मंदिर की देखरेख करने वाले राममिलन सिंह के पुत्र विनोद सिंह सोमवार सुबह करीब छह बजे मंदिर की सफाई करने पहुंचे थे।