पुष्पराजगढ़: अमरकंटक में आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत, एक घायल
मां नर्मदा उद्गम स्थली अमरकंटक में शनिवार शाम 7 बजे आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक और एक किशोरी की मौत हो गई, जबकि एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई।हर्ष टांडिया और आरती वर्मा की आकाशी बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई, वही घायल राधा का उपचार जारी है। अमरकंटक में तेज बारिश के साथ मौसम खराब हुआ और अचानक बिजली गिरने से यह हादसा हुआ।