पामगढ़: कोसला गांव में खम्भे से टकराने पर बाइक सवार युवक की हुई मौत, पामगढ़ पुलिस कर रही जांच
जांजगीर-चाम्पा के पामगढ़ क्षेत्र के कोसला गांव में खम्भे से बाइक सवार युवक टकरा गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. मृतक युवक अजय कौशिक, पेंड्री गांव का रहने वाला था, जो बाइक से पेंड्री लौट रहा था. - युवक अजय कौशिक, कोसला गांव आया था और फिर पेंड्री गांव लौट रहा था. बाइक की रफ्तार तेज थी और बिजली खम्भे से बाइक टकरा गई, फिर वहां फेंसिंग तार में युवक गिर गया.