दुधि: जमीन विवाद में दंपती पर लाठी-डंडों से किया गया हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
म्योरपुर थाना क्षेत्र के लिलासी कला गांव में जमीन विवाद को लेकर एक दंपती के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है जिसमें दो लोगों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया गया है।