डुमरा: जनता दरबार में एसपी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
जिला पुलिस कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में पुलिस अधीक्षक ने आम लोगों की समस्याएं और शिकायतें गंभीरता से सुनीं। जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने भूमि विवाद, मारपीट, पारिवारिक विवाद, साइबर अपराध, पुलिस कार्रवाई समेत अन्य मामलों से संबंधित आवेदन सौंपे।