सोमवार 5 बजे अमरकंटक स्थित अरण्डी आश्रम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ का भव्य समापन हुआ। इस कथा का आयोजन भारतीय स्टेट बैंक, अमरकंटक शाखा प्रबंधक गौरव उपाध्याय ने सपरिवार किया ।कथा समापन के उपरांत भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।