देवघर: सिमरा गांव में महा सप्तमी पर वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार दौला यात्रा निकाली गई
सिमरा गांव में मां दुर्गा की ऐतिहासिक पूजा इस वर्ष 291वें वर्ष में प्रवेश कर गई है मां सप्तमी के मौके पर यहां वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार दौला यात्रा निकाली गई और नव पत्रिका को अजय नदी ले जाकर विधि विधान से स्नान कराया गया। इसके बाद नव पत्रिका को वापस मंदिर लाकर पूजा अर्चना के साथ मां दुर्गा को नई वस्त्र धारण कराए गए।