गोरखपुर: इंडोनेशिया में पकड़ा गया गैंगेस्टर बिल्ला, पंजाब के गैंगस्टर ने गोरखपुर के पते से बनवाया था फर्जी पासपोर्ट, जांच जारी
गोरखपुर के पते पर फर्जी पासपोर्ट बनवाकर विदेश भागे पंजाब के गैंगस्टर जोबनजीत सिंह उर्फ बिल्ला का मामला सामने आने के बाद जांच तेज हो गई है।पुलिस फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी है।जांच में पता चला है कि बिल्ला ने गोरखनाथ थाना क्षेत्र के पते का इस्तेमाल कर पासपोर्ट बनवाया था।इसी के जरिए वह जनवरी 2025 में भारत छोड़कर फरार हो गया था।