प्रतापगढ़: वंदे गंगा अभियान में हथुनिया पुलिस ने मचलाना बांध की सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश
वंदे गंगा अभियान के तहत हथुनिया पुलिस ने रविवार को मचलाना बांध पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर बांध की सफाई की तथा आमजन को स्वच्छता एवं जल संरक्षण का संदेश दिया। अभियान के दौरान पुलिस जवानों ने श्रमदान करते हुए बांध के आसपास फैले कचरे, पॉलीथिन और जलकुंभी को हटाकर क्षेत्र को स्वच्छ बनाया। थानाधिकारी उदयवीर सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में पुलिसकर्मियो