बबेरू: विनवठ गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल किया गया रिफर
Baberu, Banda | Jul 5, 2026 विनवठ गांव के पास आज रविवार को समय करीब 4:00 बजे दो बाइको की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक बाइक में सवार अवधेश यादव पुत्र जगमोहन उम्र कारीब 50 वर्ष निवासी हरदौली थाना बबेरू व संतु यादव पुत्र बिजाइया यादव 30 वर्ष निवासी गौरीखानपुर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये जिनको CHC बबेरू मे भर्ती कराया जहाँ उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर कर दिया है।