बेगूसराय: धबौली में महिला संवाद कार्यक्रम में LED स्क्रीन पर योजना की जानकारी दी गई
धबौली में महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार की दोपहर 3:00 बजे एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई. सभी महिलाओं द्वारा इस कार्यक्रम में बहुत ही उत्साह के साथ भाग लिया गया. साथ ही अपने सुझाव भी साझा किए गए. महिलाओं द्वारा बिहार सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को सराहा.