किशनगंज: अज्ञात वाहन की टक्कर से जरख की मौत, वन्यजीव संरक्षण पर उठे सवाल
जानकारी रविवार सुबह 11 बजे मिली भंवरगढ़ क्षेत्र में घड़ावली नदी के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से एक जरख लकड़बग्घा की मौत हो गई। सुबह राहगीरों ने सड़क किनारे वन्यजीव का शव पड़ा देखा और इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई।