बेगूसराय: अग्रसेन भवन में बेटी की शादी में अग्रवाल समाज ने की मदद, जरूरत का दिया सामान
बेटी की शादी किसी एक परिवार की जवाबदेही नहीं बल्कि एक सजग समाज की जिम्मेवारी है. अग्रवाल मंच ने जिम्मेवारी का निर्वहन करते हुए एक जरूरतमंद मां की बेटी की शादी में दिये जाने वाले घरेलू सामान एवं भोज्य सामग्री उपलब्ध करवा दिया है. अग्रवाल युवा मंच के अध्यक्ष गौरव मित्तल, सचिव अमन अग्रवाल व कोषाध्यक्ष शिवम अग्रवाल ने बताया शादी के समान दिए गए.