बेगूसराय: ज़िले के 7 ओपी को थाना में किया गया उत्क्रमित, स्वतंत्र रूप से कार्य करते हुए दर्ज करेंगे FIR
बेगूसराय जिले के सात ओपी को थाना में उत्क्रमित किया गया है. अब यह सभी स्वतंत्र रूप से कार्य करते हुए FIR दर्ज करेंगे. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. उन्होंने बताया कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस प्रशासन कृत संकल्पित है. इस दौरान एसपी ने बताया कि उत्क्रमित किए जाने वालों में रिफाइनरी थाना समेत अन्य शामिल.