बेगूसराय: बेगूसराय के राजौरा में संदिग्ध अवस्था में एक लड़की की हुई मौत परिजनों में मचा कोहराम।
बेगूसराय के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राजोरा में एक लड़की की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।