कैराना: कांधला में सिनेमाघर के निकट युवक का शव मिला, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया
Kairana, Shamli | Jun 13, 2026 कांधला कस्बे में सिनेमाघर के निकट एक युवक का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। इसके बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन—फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेते हुए शिनाख्त के प्रयास किए गए। मृतक की शिनाख्त जनपद बागपत के ककड़ीपुर निवासी पवन के रूप में हुई।