मुशहरी: शेयर में निवेश पर गारंटी रिटर्न का लालच देकर 29 लाख ठगी,हजारीबाग के अमित कुमार ने साइबर थाने में कराई प्राथमिकी
शेयर में निवेश पर गारंटीड रिटर्न के नाम पर 29 लाख रुपए की ठगी कर ली गई। इसको लेकर हजारीबाग के अमित कुमार ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। वह वर्तमान में कांटी हाउसिंग काम्प्लेक्स परिसर में रहते हैं। बताया कि शेयर ट्रेडिंग में इन्वेस्ट करने पर गारंटी रिटर्न और अच्छी कमाई का झांसा दिया गया था। जिसके बाद उनकी पत्नी ने ऑनलाइन खाता खुलवाया और निवेश करते