विदिशा नगर: जिला मुख्यालय पर नीट की परीक्षा आयोजित, 34 अभ्यर्थी अनुपस्थित, 1600 ने दी परीक्षा
रविवार को विदिशा जिला मुख्यालय पर लोक सेवा आयोग द्वारा नीट की परीक्षा का आयोजन किया गया था। शहर में उत्कृष्ट विद्यालय, गर्ल्स कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय और एसएटीआई कॉलेज में रविवार को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक यह परीक्षा आयोजित की गई, इस परीक्षा की नोडल अधिकारी गीता भदोरिया ने बताया कि उत्कृष्ट विद्यालय में 194 बच्चे परीक्षा में शामिल थे।