खंडवा नगर: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवक गंभीर घायल ,,खेत जाते समय युवक हादसे का शिकार
खंडवा। जिले के मानपुर निवासी भैयालाल (30) पिता चैन सिंह बुधवार को अपनी बाइक से खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जसवाड़ी के पास उनकी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि भैयालाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बुधवार शाम 6 बजे की है