नकुड: तीतरो के मुख्य बाजार में दुकान से चोर ने चुराए ₹60 हजार, चोर सीसीटीवी में हुआ कैद
तीतरो के मुख्य बाजार में स्थित एक क्रॉकरी की दुकान से चोर दुकानदार के गल्ले से करीब 60 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि घटना दिन के समय उस वक्त हुई जब बाजार में सामान्य रूप से लोगों की आवाजाही बनी हुई थी। चोर बड़ी ही चालाकी से दुकान में घुसे और मौका देखकर गल्ले में रखी नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना का पता चलते ही आसपास के दुकानदारों में हड़कंप