सीतापुर: खैराबाद के कर्बला मैदान में 52 डंडे का ताजिया पहुंचा, लाखों की संख्या में लोग जियारत करने के लिए मौजूद
सीतापुर जनपद के खैराबाद के कर्बला मैदान में 52 डंडे का ताजिया सोमवार को शाम 7:00 बजे पहुंचा यहां पर लाखों की तादाद में लोग पहुंचे थे जियारत करने के लिए। उत्तर प्रदेश के कोने-कोने से लोग यहां पर पहुंचते हैं 52 डांडी का ताजिया की जियारत करने के लिए और यहां पर मन्नत लोग मांगते हैं और यहां पर प्याला भी मीठी चीज का भरा जाता है और लोग अपनी मन्नत को मांगते हैं।