जहानाबाद: शहबाजपुर बायपास पर टैंकर की टक्कर से स्कूटी सवार की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम
इस्माइलपुर निवासी रविकांत सिंह की शहवाज बाईपास पर सड़क पार करते समय टैंकर की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया, टैंकर जब्त कर लिया गया है। वे इलेक्ट्रिक स्कूटी से जहानाबाद से लौट रहे थे। घटना के बद पुलिस आगे की प्रक्रिया में गुरुवार शाम करीब 4 बजे जुट गई है कार्रवाई जारी है।