शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दबियाकलां में एक दबंगई का मामला सामने आया है। यहाँ एक दुकानदार को सामान उधार न देना उस वक्त भारी पड़ गया, जब कुछ युवकों ने उसके साथ जमकर मारपीट कर दी। पीड़ित ने आज गुरुवार की दोपहर 2 बजे शिवपुरी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।