ललितपुर: गोविंद नगर निवासी युवक ने नामजद आरोपी पर धारदार हथियार से वार करने का आरोप लगाया, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती
मोहल्ला गोविंद नगर निवासी पीड़ित ने जानकारी देते हुए बताया कि एक नामजद आरोपी द्वारा उसके ऊपर पीछे से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। उसे इलाज के लिए ललितपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां पर उसका उपचार जारी था। वही मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस के जिम्मेदारों से मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ उचित कार्यवाही किए जाने की मांग की है।