राजगढ़: सूरतपुरा ग्रामीण सेवा शिविर में 60 सालों से बंद पड़े आम रास्ते से हटा अतिक्रमण, जेसीबी का पीला पंजा चला, पुलिस रही तैनात
Rajgarh, Churu | Jun 23, 2026 चूरू जिले की राजगढ़ तहसील के सुरतपुरा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में गागडवास गांव से सूरतपुरा को जाने वाले आम रास्ते को 60 सालों बाद अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। पुलिस व प्रशासन की मौजूदगी में जेसीबी का पीला पंजा चलाकर रास्ते पर किया गया कŽजा हटाया गया।इसी दौरान पुलिस बल में एसआई रामावतार मीणा व एएसआई महेन्द्र सिंह मय पुलिस जाब्ते के मुस्तैद रहे।