सोमवार को समय लगभग 4:00 बजे डलमऊ के भरसना गांव में आवारा कुत्तों ने बारहसिंघा पर हमला कर दिया। हमले में बारहसिंगा गंभीर रूप से घायल हो गया। कुत्तों के हमले को देखकर स्थानिक ग्रामीण जवाहर मौर्य, रिंकू मौर्य, अंकित मौर्या,भोलू मौर्य,और गुड्डू अवस्थी तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बारहसिंगा को कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया और वन विभाग को घटना की सूचना दी।