सोनाहातु: सिल्ली से कांके में शादी समारोह में आया वृद्ध लापता, केस दर्ज
सिल्ली से 12 जून को कांके थाना क्षेत्र की जयपुर पंचायत की कोंगो बस्ती में मुकेश प्रमाणिक के घर शादी समारोह में आया वृद्ध लापता हो गया। बताया जाता है कि 13 जून की सुबह टहलने निकले थे उसके बाद से उनका पता नहीं चला। 60 वर्षीय अनंत प्रमाणिक हलमाद निवासी के पुत्र केशव प्रमाणिक ने इस संबंध में रविवार को कांके थाना में सनहा दर्ज कराया है।