सोनाहातु: कार्मिक, प्रशासनिक तथा राजभाषा विभाग से अधिसूचना जारी, मनीष रंजन बने भवन निर्माण विभाग के सचिव
राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला किया है। जबकि एक अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव मनीष रंजन को भवन निर्माण विभाग का सचिव बनाया गया है। इसके अलावा रंजन को अगले आदेश तक झारखंड राज्य भवन निर्माण विभाग के प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त प्रभार पर बने रहने को कहा गया है।