सोनाहातु: हेमंत की बेल पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई, कल्पना रही मौजूद, कपिल सिब्बल ने ED की जांच व सबूतों पर उठाए सवाल
लैंड स्कैम केस के आरोपी झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने ED को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया था। जिसके बाद ED ने जवाब दाखिल कर दिया है। सुनवाई के दौरान हेमंत की ओर से वरीय अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने दलील पेश करते हुए कहा कि यह मामला 8.86 एकड़ भूमि से जुड़ा हुआ है।