गोरखपुर: शादी से लौट रही महिला के साथ छेड़खानी, अश्लील कमेंट किया और कपड़े भी फाड़े, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी गुलरिहा पुलिस
गुलरिहा क्षेत्र की रहने वाली एक 30 साल की महिला अपने मौसेरी बहन की शादी में गई थी।शादी का कार्यक्रम उसकी घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर ही था।पुलिस को दिए तहरीर में महिला ने बताया कि करीब 11 बजे वह शादी में शामिल होने के बाद वापस घर लौट रही थी,अभी कुछ दूर आई ही थी कि रास्ते में गांव के ही जोखन ने उसे रोक लिया।उसके बाद अश्लील कमेंट करने लगा,कपड़े तक फाड़ दिए।