हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर बिना नंबर प्लेट और मॉडिफाइड बाइकों पर यातायात पुलिस ने कसा शिकंजा, बाइक को किया सीज
जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा के निर्देशन में यातायात पुलिस ने बुधवार को जंक्शन के भगत सिंह चौक के पास विशेष नाका लगाकर बिना नंबर प्लेट, मॉडिफाइड तथा तेज आवाज करने वाली बुलेट बाइकों के खिलाफ अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान यातायात पुलिस ने कई संदिग्ध बाइकों की जांच की तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर एक बाइक को सीज कर दिया।