लातेहार: उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक, 61 मामलों को मिली स्वीकृति
लातेहार: उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न आपदा घटनाओं से संबंधित कुल 61 अभ्यावेदनों की समीक्षा की गई। विचार-विमर्श के बाद समिति ने सभी 61 मामलों की अनुशंसा करते हुए सहायता राशि भुगतान की स्वीकृति प्रदान की। इनमें सड़क दुर्घटना, वज्रपात से मानव एवं मवेशियों की मौत, डोभा, नदी व जल