आमला: आमला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर युवक की मौत, जीआरपी पुलिस जांच में जुटी
Amla, Betul | Apr 2, 2026 आमला तहसील में 2 अप्रैल को 5 बजे करीब आमला रेलवे स्टेशन के यार्ड पर रेलवे ट्रेक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। रेलवे स्टेशन के प्रबंधक की सूचना पर आमला जीआरपी और आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंची है। शव को आमला अस्पताल लाया है जहाँ उसका पोस्टमार्टम कराया गया है. आमला जीआरपी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।