सुल्तानगंज: रेलवे ओवरब्रिज पर भारी वाहनों की रोक के लिए लगाया गया लोहे का बैरियर तोड़ा, प्रशासन की व्यवस्था पर उठे सवाल
सुल्तानगंज में होने वाले विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर जिला प्रशासन द्वारा भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए किए गए इंतजामों को अज्ञात वाहन चालकों ने ध्वस्त कर दिया। सुल्तानगंज के कृष्णगढ़ चौक स्थित देवघर–सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज के प्रवेश द्वार पर लगाया गया लोहे का बैरियर अज्ञात बड़े वाहन की टक्कर से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्