पोलायकलां: पोलायकलां कृषि उपज मंडी में प्याज और लहसुन आवक जारी, 5200 कट्टे हुई उपज की आवक
पोलायकलां कृषि उपज मंडी में सोमवार को प्याज और लहसुन की बड़ी मात्रा में उपज विक्रय के लिए आई। सोमवार को मंडी में 5200 कट्टे उपज की आवक हुई। सोमवार शाम को कृषि उपज मंडी कर्मचारी से प्राप्त जानकारी अनुसार सोमवार को मंडी में प्याज की 1200 कट्टे आवक हुई और लहसुन की 4000 कट्टे आवक हुई।प्याज 1580 रुपये और लहसुन 10200 रुपए क्विंटल तक बिकी।