पोलायकलां: पोलायकलां कृषि उपज मंडी में प्याज और लहसुन आवक जारी, 5100 कट्टे हुई उपज की आवक
पोलायकलां कृषि उपज मंडी में शनिवार को प्याज और लहसुन की बड़ी मात्रा में उपज विक्रय के लिए आई। शनिवार को मंडी में 5100 कट्टे उपज की आवक हुई। शनिवार शाम को कृषि उपज मंडी कर्मचारी से प्राप्त जानकारी अनुसार शुक्रवार को मंडी में प्याज की 1100 कट्टे आवक हुई और लहसुन की 4000 कट्टे आवक हुई।प्याज 1800 रुपए क्विंटल और लहसुन 10400 रुपए क्विंटल तक बिकी।