पोलायकलां: पोलायकलां कृषि उपज मंडी में बड़ी मात्रा में हुई उपज की आवक, 5000 कट्टे हुई उपज की आवक
पोलायकलां कृषि उपज मंडी में गुरुवार को प्याज और लहसुन की बड़ी मात्रा में उपज विक्रय के लिए आई। गुरुवार को मंडी में 5000 कट्टे उपज की आवक हुई। गुरुवार शाम को कृषि उपज मंडी कर्मचारी से प्राप्त जानकारी अनुसार बुधवार को मंडी में प्याज की 1100 कट्टे आवक हुई और लहसुन की 3900 कट्टे आवक हुई।प्याज 1970 रुपए क्विंटल तक बिकी। लहसुन 11500 रुपये क्विंटल तक बिकी।