सदर: वाराणसी में गंगा में डूब रहे युवक का लाइव रेस्क्यू, NDRF के जवान ने बचाई युवक की जान
वाराणसी में गंगा स्नान करने पहुंचा एक युवक गुरुवार को अचानक गहरे पानी में जाने से डूबने लगा। वहाँ मौजूद लोगों की चीख पुकार सुनकर गश्त कर रहे NDRF के जवानों की नजर पड़ी तो उन्होंने तत्परता दिखाते हुए युवक का रेस्क्यू किया। तत्काल सहायता मिलने से गंगा में डूब रहे युवक की जान बच गई। युवक ने बताया कि वह बिहार से काशी में दर्शन के लिए पहुंचा था।